बंबोरी ग्राम पंचायत में ग्रीन पंचायत बनाने को लेकर बैठक, कमेटी का गठन

जीला-प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा

चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति छोटी सादड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंबोरी में ग्रीन पंचायत और प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकास अधिकारी दिनेश मेघवाल के निर्देशानुसार 26 जनवरी को पारित ग्राम सभा प्रस्ताव के तहत 4 मार्च 2026 को पंचायत भवन बंबोरी में आयोजित हुई।

बैठक में ग्रीन पंचायत के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश मूंदड़ा बनाए गए, जबकि अखिलेश भराड़िया को ग्रीन पंचायत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया। राधेश्याम तेली को उपाध्यक्ष, शंभूलाल टेलर को कोषाध्यक्ष और श्रीराम भराड़िया को प्रचार-प्रसार समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही मांगीलाल जणवा, गोवर्धन आमेटा और शंभूलाल टेलर को सदस्य बनाया गया। समिति में भविष्य में इच्छुक व्यक्ति भी स्वेच्छा से सदस्य बन सकेंगे।

बैठक में गांव को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत तालाब की पाल, पंचायत भवन के सामने अटल गार्डन, श्मशान घाट, संस्कृत विद्यालय रघुनाथपुरा, महात्मा गांधी विद्यालय, कूलमिया विद्यालय, रामदेव मंदिर कूलमिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुराना विद्यालय, नई आबादी मगरी बंबोरी, विद्युत विभाग और जलदाय विभाग परिसर में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा पूरे गांव में कचरा एकत्र करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही शादी-विवाह, बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह और माता-पिता की पुण्य स्मृति पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सरपंच देऊ बाई मीणा ने की। इस दौरान पूर्व उपप्रधान रमेश तेज जजंगोपावत, श्रवण साहू, सरपंच प्रतिनिधि मूरली मीणा, राधेश्याम आमेटा, पुरुषोत्तम स्वर्णकार, लालजी सुथार, सुशील वैष्णव, बबलू राजपूत, भान सिंह राजपूत, गोपी सिंह राजपूत, काना सेन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *