डूंगला- मंगलवाड थाना सीआई भगवान लाल ने बताया कि दिनांक 25.02.2026 की शाम को होटल पंजाब हिमाचल होटल सरहद नेगडिया पुलिस थाना मंगलवाड़ के सामने लगे खाट पर एक व्यक्ति आकर लेट गया था जिसकी तबियत खराब होने से उक्त व्यक्ति को हाईव की एम्बुलेंस से मंगलवाड़ सीएचसी लेकर गये, जहां से रेफर कर दिया जाने से महाराणा भुपाल अस्पताल उदयपुर में भर्ती करवाया गया था, जहां से जरिये मोबाईल सुचना मिली की दिनांक 27.02.2026 को उक्त व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अदम शिनाख्त की सुरत में लाश को महाराणा भुपाल अस्पताल उदयपुर के मुर्दाघर में रखवाई गई। जिसकी शिनाख्तगी एवं वारिशान की तलाश जारी है। जानकारी मिलने पर थाना मंगलवाड को सुचित करावे।
मृतक का हुलिया
सफेद काले सिर पर बाल, दाढ़ी में सफेद काले बाल, सफेद शर्ट पहनी हुई जिस पर हल्के हरे कलर के फुल, फुल आस्तिन जर्सी बरंग मेहरून जिस पर वर्गाकार भुरे रंग के बॉक्स बने हुए तथा मटमेला भूरे रंग की शॉल, ग्रे कलर की पेंट, दाहिने गाल के उपर पुरानी चोट का निशान, दाहिनी आंख के नीचे एक मस्सा, अण्डर वियर COZI कम्पनी की हो भूरे रंग की हो उम्र करीब 50 साल है।
















