हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सेन जयंती, पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत !

पप्पु देतवाल निंबाहेड़ा

सेन समाज निंबाहेड़ा एवं चोखला के तत्वाधान में मंगलवार को आराध्या देव सेन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लाह से मनाई गई।
दोपहर में सेन समाज राधा कृष्ण मंदिर से सेन जी महाराज एवं नारायणी माता जी के चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्रीराम कॉलोनी पहुंची जहां पर सेनजी महाराज एवं नारायणी माता जी की आरती की गई। समारोह स्थल पर क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा,भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री देवकरण समदानी ने पहुंचकर सेन समाज के लोगों को सेन जयंती की बधाई दी।


शोभायात्रा का चितौड़ी दरवाजा में कांग्रेस पदाधिकारीयो ने तथा पंचोली चौराहे पर भाजपा पदाधिकारीयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा से पूर्व जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा द्वारा सेन समाज के राधा कृष्ण मंदिर पर लगाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ समाज की नन्ही बालिका द्वारा किया गया। समाजजनों ने सेन समाज के राधा कृष्ण मंदिर के लिए वाटर कूलर भेंट करने पर जेके सीमेंट प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर सेन समाज के चोखला अध्यक्ष राधेश्याम सेन, नगर अध्यक्ष संदीप सेन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *