चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़ 16 अप्रेल। नये फर्टिलाईजर प्लांट के निर्माण को गैर कानूनी व अवैध बताते हुए ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा साथ ही मेन रोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाये जाने की मांग की गई।
जानकारी देते हुए हरीश बैरवा, ने बताया कि विगत गई समय से जिंके नये प्लांट की स्थापना से आस पास में निवासरत ग्रामीणों व गांवों में होने वाले दुष्परिणामों को लेकर ग्रामीणों द्वारा निरन्तर विरोध प्रकट किया जा रहा था। उसी क्रम में गुरूवार 16 अप्रेल को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि प्लांट कानूनी मापदंडों के अनुसार नहीं होकर गैर कानूनी है जिसे बंद किया जावे। साथ ही जिंग के वर्तमान प्लांट के सामने स्थित मुख्य मार्ग जो मेन हाईवे को जोड़ता उस पर दोनों तरफ जीरो मीटर पर अवैध अतिक्रमण होकर बड़ी बड़ी दिवारे बना दी गई। आने जाने वाले वाहनों को दिक्कत हो रही है। अतिक्रमण से आज तक हजारों लोगों की दुर्घटनों में मृत्यु हो चुकी है। अतिक्रमी पैसे देकर मामला दबा देते हैं।
इस दौरान पुठोली उपसरपंच चन्द्रभान, रामेश्वरलाल जाट, पन्नालाल जाट, चन्द्रसिंह, बंटी सुवालका, चन्द्रसिंह, राजेश जाट, मनोहर जाट, नारायण बैरवा, जीतमल जाट, गोवर्धन सालवी, कालू सुथार, आशीष जाट सहित कई ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाते हुए गैर कानूनी प्लांट को बंद किये जाने की मांग की।
















