Rajasthan Police का ऑपरेशन त्रिनेत्र: 21 साल से फरार वांछित आरोपी बाड़मेर से गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 25 फरवरी।
पुलिस थाना भदेसर ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब 21 वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को बाड़मेर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक Manish Tripathi ने बताया कि 2 सितंबर 2005 को तत्कालीन थानाधिकारी भदेसर उगम सिंह ने मुखबिर सूचना पर पीपलवास गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक टाटा स्पेसियो वाहन से 22 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं 3 किलोग्राम अफीम जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि चालक फरार हो गया था।

प्रकरण में फरार आरोपी जैसाराम उर्फ जसाराम उर्फ जसराराम पुत्र शम्भुराम उर्फ शम्भुलाल जाट (जाणी), उम्र 46 वर्ष, निवासी मंगने की ढाणी (कुड़ला), थाना रिको, जिला बाड़मेर घटना के समय से लगातार फरार चल रहा था।

आईजीपी उदयपुर रेंज Gaurav Srivastava के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी विनोद मेनारिया के नेतृत्व में टीम गठित कर तकनीकी व आसूचना संकलन किया गया। पुलिस थाना रिको, जिला बाड़मेर से समन्वय स्थापित कर 24 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया (पुलिस निरीक्षक), थानाधिकारी रिको थाना बाड़मेर भंवर सिंह सहारण व जाप्ता, एएसआई निहालचंद, कांस्टेबल मुरलीधर, अशोक, रतनसिंह एवं धर्मेंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *