चित्तौड़गढ़, 25 फरवरी।
कस्बा निम्बाहेड़ा में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदात में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार से खुर्द-बुर्द किया गया माल — चांदी की सिल्ली और सोने का टुकड़ा — बरामद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक Manish Tripathi ने बताया कि 13 फरवरी को कौशल्या नगर स्थित एक मकान से अलमारी में रखी करीब 4 तोला सोने की चूड़ी, 2 तोला कान की बालियां, स्पीकर, घड़ी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी हो गई थी। मामले में थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने पूर्व में चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया था। साथ ही 150 फीट गहरे कुएं से आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बरामद की गई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सूयज पुत्र सुभाष राजपूत (35 वर्ष) निवासी नीमकाथाना छावनी, थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर ने चोरी का माल गलाकर खुर्द-बुर्द करना स्वीकार किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुलिस टीम ने नीमकाथाना (सीकर) से चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा बरामद कर जब्त किया।
प्रकरण में मंगलवार को आरोपी राजू उर्फ कालू बागरी व राहुल बावरी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार/डिटेन आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा की टीम:
एएसआई सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरविंद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश, विजय, रणजीत व सुमित कुमार।
















