छोटी सादड़ी में नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर संपन्न, 80 रोगियों की जांच

छोटी सादड़ी में महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सौजन्य एवं लता श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) के सहयोग से गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा 58वां मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर तथा 27वां दंत जांच शिविर गीता टावर, नीमच रोड, छोटी सादड़ी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 80 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर बस द्वारा नीमच भेजा गया। इसके अतिरिक्त 15 रोगियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 19 मरीजों को दवाइयां प्रदान की गईं।

दंत चिकित्सा शिविर में बिश्नोई डेंटल केयर की टीम ने 27 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर लता श्रीवास्तव, सतीश, आरती, मुर्धल, रूचि एवं श्रीवास्तव परिवार का साल-ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ ही गोमाबाई नेत्रालय एवं बिश्नोई डेंटल केयर की टीम का भी सम्मान किया गया।

पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमृत लाल बंडी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि रीजन-7 के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में नेत्रालय के नरेंद्र सिंह आजना, सुरेश रैदास, हेमा अहीर तथा डेंटल केयर से डॉ. दीपा, डॉ. रोशन और डॉ. कौशल ने अपनी सेवाएं दीं।

इस दौरान संरक्षक गुणवतलाल बंडी, राजमल मुरडिया, अध्यक्ष कैलाश गिरि गोस्वामी, सचिव लोकेश जायसवाल, सहसचिव अविनाश गौड़, कोषाध्यक्ष सौभाग्य मेहता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे समय उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहयोग करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *