चित्तौड़गढ़, 25 फरवरी।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक Manish Tripathi ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर Gaurav Srivastava के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में 450 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी 45 वर्षीय घीसालाल पुत्र चुन्नीलाल धाकड़, निवासी राणाखेड़ी, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) लंबे समय से गिरफ्त से बाहर था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव स्थित मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए आता है। इस पर पुलिस टीम ने निगरानी रखी और मंगलवार को घेराबंदी कर उसे डिटेन कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
मामले में जब्त मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है
















