मिशन इंडिया टू एवरेस्ट बेस कैंप: पर्यावरण संदेश के साथ मंगलवाड़ पहुंचे सुबोध विजय

महाराष्ट्र के रामगढ़ जिले के रोहा निवासी 26 वर्षीय सुबोध विजय अपनी साइकिल यात्रा ‘मिशन इंडिया टू एवरेस्ट बेस कैंप’ के तहत आज मंगलवाड़ पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य देशभर के 28 राज्यों में एक लाख पौधारोपण करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना है।

मंगलवाड़ पहुंचने पर सुबोध विजय का स्थानीय समाजसेवी सुभाष गदिया, विनोद कराड, सुमित अग्रवाल, ललित सेन और निर्मल बलाला ने स्वागत किया। स्वागत के उपरांत सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

सुबोध विजय की यह यात्रा युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और हरित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *