अलवर जिले का पुलिसकर्मी रामप्रकाश कांस्टेबल दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की दौसा चौकी द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए रामप्रकाश कांस्टेबल , पुलिस चौकी गोला का बास, पुलिस थाना टहला, जिला अलवर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार परिवादी के माता-पिता एवं छोटे भाई के विरुद्ध पुलिस थाना टहला, जिला अलवर में दर्ज एक मुकदमे में राजीनामा पत्रावली पर लेने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत आज उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में यह एसीबी दौसा चौकी के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी रामप्रकाश कांस्टेबल को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त रिश्वत राशि मुकदमे के अनुसंधान अधिकारी रामनारायण, हैड कांस्टेबल से मिलीभगत कर राजीनामा पत्रावली पर लेने की एवज में ली जा रही थी।
एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *