वैगनआर और डम्पर की आमने सामने जोरदार टक्कर में तीन पुरुष एक महिला की दर्दनाक मौत, जबकि एक महिला जख्मी——-

रिपोर्ट गौरव कुमार मिश्रा संवाददाता हमीरपुर

कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका चौराहा के पास ट्रक और वेगनआर कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कार सवार एक महिला जख्मी हो गईं, जिसे बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वही हादसे की जानकारी मिलते ही मौदहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत, बचाव कार्य तेजी से कराया गया। जबकि चारों मृतकों की लाशों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। जबकि ट्रक सहित उसके ड्राइवर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक गोयल सहित पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लेने के साथ ही जिम्मेदारों को जरुरी हिदायत दी। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि
वैगनआर कार में पांच लोग सवार होकर कानपुर जा रहे थे, जिनमें तीन पुरुष दो महिलायें शामिल थीं, हादसे के दौरान तीन पुरुष एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला जख्मी हो गई है, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल से कानपुर रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *