देवास जिले के ग्राम टोंककला की फटाका फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में आखिरकार फटाका फैक्ट्री विस्फोट कांड के तीसरे दिन पुलिस ने फैक्ट्री के असल मालिक व वेयरहाउस किराए पर लेकर विस्फोटक सामग्री रखने वाले मुकेश विज निवासी नई दिल्ली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस की तीन टीम मुकेश की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। उधर आरोपी अनिल मालवीय व आजाद खान के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की हे। जिनके लिए प्रोटेक्शन वारंट जारी कराया जा रहा है।
मामला ग्राम टोंटकला की फटाका फैक्ट्री में विस्फोट का,आखिरकार मुकेश विज पर भी प्रकरण दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम दिल्ली रवाना
















