हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त।

चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मंगलवाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक Manish Tripathi ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस Gaurav Srivastava के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एएसपी Mukul Sharma व डीएसपी Vinod Kumar के सुपरविजन में थानाधिकारी Mahendra Singh और टीम ने महादेव होटल के पास हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस ने 26 वर्षीय रवि खटीक निवासी मंगलवाड़ एवं 23 वर्षीय मुकेश उर्फ कान्हा खारोल निवासी नंगावली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या नारकोटिक्स हेल्पलाइन 94604-25643 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *