चित्तौड़गढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।
महासंघ ने शिक्षा अधिकारियों पर हठधर्मिता, लापरवाही और शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई।
महासंघ ने अवकाश कटौती, पदोन्नति, स्थानांतरण, गैर शैक्षणिक कार्यों और ऑनलाइन कार्यों के दबाव को लेकर सरकार और विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
संगठन के अनुसार 14 मई से खंड स्तर, 29 मई को जिला स्तर और जून माह में संभाग एवं प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
महासंघ ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
















