जीला-प्रतापग
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़ में तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर परिषद के बाहर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
प्रतापगढ़ पहुंचे तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नगर परिषद परिसर के बाहर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने केसरिया उपरना और शॉल ओढ़ाकर बाबा बालकनाथ का सम्मान किया तथा रोकड़िया हनुमान जी की तस्वीर भेंट की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। बाबा बालकनाथ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनके उत्साह की सराहना की। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि उनका आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। बाबा बालकनाथ अरनोद स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ होरी हनुमान जी के स्वर्ण कलश एवं तीसरी ध्वजा परिवर्तन महोत्सव में शामिल होने प्रतापगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रवि जोशी सहकोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
















