मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही।क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़ जिले की मंडफिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार से 227 किलो 450 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक Manish Tripathi ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस Gaurav Srivastava के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी Mukul Sharma व डीएसपी Vinod Lakhara के सुपरविजन में मंडफिया थानाधिकारी Ravindra Sen के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार को मोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर कार को घेरा, जिसमें 12 कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय कैलाश कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *