आंधी से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट
दौसा मनोहरपुर हायवे पर स्कार्पियो व मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से हुआ घायल
दौसा मनोहरपुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहकर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
दौसा मनोहरपुर नेशनल हाइवे सानकोटडा मोड़ पर स्कार्पियो कार व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत मौके पर दो की मौत हो गई। स्कार्पियो चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को थाने लाकर जप्त कर लिया।

बाइक पर तीन लोग सवार थे ओर प्रतापगढ़ से आंधी की ओर आ रहें थे।
प्रदीप पुत्र दुलीचन्द बलाई 25 साल निवासी भुरियावास प्रतापगढ़ जिला अलवर,
कान्ती उर्फ प्रशान्त पुत्र ओमप्रकाश बलाई 28 साल निवासी हरनेर थानागाजी जिला अलवर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रकाश पुत्र मोहनलाल बलाई 23 साल निवासी भुरियावास प्रतापगढ़ जिला अलवर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको डाक्टरों ने सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया।
सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस थानाधिकारी गोपालसिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे ओर तीनों घायलों को आंधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक गम्भीर घायल को जयपुर रैफर कर दिया।
दौसा मनोहरपुर नेशनल हाइवे सानकोडा मोड़ पर स्कार्पियो गाड़ी व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हादसे में दो युवकों की मौत व एक हुआ गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल प्रकाश को आंधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।मृतक कांती हरनेर(थानागाजी) व प्रदीप भूरियावास (प्रतापगढ़) का निवासी था। आंधी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
















