संदलपुर में जमीन पर पटककर पिता भाई ओर भोजाई ने की लाठी डंडों से की मारपीट की, खातेगांव पुलिस ने किया मामला दर्ज

खातेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर से एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के मुताबिक एक व्यक्ति को जमीन पर पटक कर कुछ लोग लाठी डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

फरियादी नारायण सिंह गुर्जर ने
अपने पिता भाई एवं भोजाई के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट खातेगांव थाने में दर्ज कराई है फरियादी नारायण सिंह के मुताबिक ट्यूबवेल से पानी भरने की बात को लेकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर खातेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *