नाथद्वारा तहसील के गुड़ला गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घरेलू तनाव के चलते अपने ही घर के चौक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह के रूप में हुई है।
थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नाथद्वारा मोर्चरी भिजवाया गया।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह घरेलू विवाद से काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इससे पहले भी उसे शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया था।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
नाथद्वारा से गोविन्द त्रिपाठी की रिपोर्ट