मां माहेश्वरी धाम में नवमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब प्रशाशन रहा मुस्तैद

लोकेशन– हमीरपुर यूपी
रिपोर्ट–प्रतीक तिवारी

मा माहेश्वरी धाम में नवमी के पावन पर्व के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, और हर कोई मां के दर्शन और पूजन के लिए उत्साहित नजर आया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल ऐसा था कि हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंजते सुनाई दे रहे थे लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां माहेश्वरी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था महिलाएं,बुजुर्ग और युवा—हर वर्ग के लोग इस पावन अवसर का हिस्सा बने और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते नजर आए।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला कमेटी द्वारा भी विशेष तैयारियां की गई थीं। मेला परिसर में पीने के साफ पानी की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि गर्मी के मौसम में किसी को परेशानी न हो। इसके साथ ही जगह-जगह छाया के लिए टेंट और शेड लगाए गए, जिससे श्रद्धालु आराम कर सकें। व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि भारी भीड़ के बावजूद कहीं भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को नहीं मिला।

,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। जलालपुर पुलिस के साथ-साथ कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। मेला परिसर के हर कोने में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई, जिससे श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की गईं

सरीला के क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान और उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। दोनों अधिकारी लगातार मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। अधिकारियों की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद सब कुछ सुचारू रूप से चलता नजर आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *