रिपोर्टर-परमसुख सैनी
लोकेशन-रूपवास भरतपुर
भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपवास पुलिस थाने में तैनात घूसखोर सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रवीण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी द्वारा घूसखोर आरोपी एएसआई प्रवीण कुमार को परिवादी से 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है।
एसीबी के अनुसार भरतपुर इकाई को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके भाई के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में मदद करने और जांच के दौरान नाम निकालने की एवज में घूसखोर एएसआई प्रवीण कुमार उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और इस काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई जिसमें जैसे ही परिवादी ने एएसआई को 12,000₹ दिए वैसे ही एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच कर रिश्वत राशि बरामद करली गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार एसीबी की टीम द्वारा घूसखोर एएसआई प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा सकती है ताकि आय से अधिक संपत्ति या अन्य भ्रष्टाचार के साक्ष्यों की जांच की जा सके। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। उक्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई भी लोक सेवक काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत ब्यूरो को सूचित करें।
















