भरतपुर: सूरजपोल ओवरब्रिज निर्माण का विरोध, मंदिर और प्रतिमा बचाने सड़क पर उतरा सर्व समाज

रिपोटर-परमसुख सैनी
लोकेशन-भरतपुर

भरतपुर। शहर के सूरजपोल इलाके में प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ब्रिज की जद में आ रहे करीब 200 साल पुराने प्राचीन मंदिर और महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा को हटाए जाने की तैयारी के खिलाफ स्थानीय निवासियों और सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।व


“सूरजपोल चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर बने ढांचों को हटाया जाना है। इसी स्थान पर करीब 200 साल पुराना हनुमान मंदिर और उसके पास महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा स्थापित है, जिसे प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने की तैयारी की है”


“रैली के बाद 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने प्रशासन से मंदिर और प्रतिमा को यथास्थान बनाए रखने की मांग रखी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *