बहुजन समाज पार्टी चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश खटीक एवं जिला संयोजक सुरेश नायक ने कपासन विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर संगठन विस्तार अभियान को गति दी।
इस दौरान भादसोड़ा, उचनारकला, सीध्याखेड़ा, उमड़ एवं भीमनगर सहित विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में बसपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों, बहुजन महापुरुषों के विचारों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठकों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लगातार गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रही है। पार्टी का “गांव चलो अभियान” गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा शोषित, वंचित एवं पिछड़े समाज की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, किसानों के हित एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है।
इस दौरान नई विधानसभा कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कमेटी में लोकेश मेघवाल को विधानसभा प्रभारी, रतनलाल खटीक को विधानसभा अध्यक्ष, पवन नायक को महासचिव, किशन लाल बेरवा को विधानसभा उपाध्यक्ष, समीर कव्वाल को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शाहिद को विधानसभा प्रभारी एवं विनोद कोदली को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान बाबूलाल खटीक, रुबीना बानो, जरीना बानो, अरबाज खान, मुबारक खान, भेरूलाल खटीक, बाबू भाई, फतेह मोहम्मद, पूरन नायक, मधु लाल जाट एवं शाहिद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया।
















