सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र देवायुष सिंह व पुत्रवधु कात्यायनी सिंह का आशीर्वाद समारोह शनिवार को

विराटनगर (जयपुर)न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं रानी साहिबा भुवनेश्वरी देवी के पुत्र राजकुमार देवायुष सिंह व पुत्रवधु राजकुमारी कात्यायनी सिंह का आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम दिनांक 02-05 2026 शनिवार को दोपहर 2 बजे से हनुमंत निवास पैलेस शाहपुरा बाग, NH-48, शाहपुरा में भव्य रूप से आयोजित होगा।

भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित देश / प्रदेश से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्वजन, शुभचिंतक भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर के सभी प्रकार के तैयारी लगातार जारी है जिसमें हजारों लोगों के लिए स्वरूचि भोजन का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *