प्रतापगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 25 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान 144 लीटर अवैध देशी महुए की शराब और 12 पेटी देशी व विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक B. Aditya के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Gajendra Singh Jodha और जिले के सभी वृत्ताधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस की संयुक्त टीमों ने धरियावद, देवगढ़, पीपलखूंट, अरनोद, सालमगढ़, केसरियावाद, धमोत्तर, घंटाली, छोटीसादड़ी, पारसोला, धोलापानी, कोटड़ी, जलोदा जागीर और रंठाजना थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान कुल 144 लीटर अवैध महुए की शराब और 12 पेटी देशी व विदेशी शराब जब्त की गई, जिनकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस थाना धमोत्तर की टीम ने अवैध शराब परिवहन के मामले में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
















