युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शूरा रहे एक दिवसीय निंबाहेड़ा दौरे पर

युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शूरा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर निंबाहेड़ा पहुंचे। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शूरा का मेवाड़ी पगड़ी और कांग्रेस पार्टी का मफलर पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर बांसवाड़ा संभाग प्रभारी राहुल खान, चित्तौड़गढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, बड़ीसादड़ी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल जणवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यशवीर शूरा ने उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ विजय दिलाने के लिए अभी से मेहनत शुरू करनी होगी। उन्होंने संगठन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।

निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश सोनी और वर्तमान अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना ने भी बूथ स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा ने अपना जन्मदिन भी मनाया। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना और प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शूरा की उपस्थिति में केक काटा गया और सभी पदाधिकारियों ने शर्मा को मिठाई और केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, लसड़ावन मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, साजन सोनी, कारुंडा मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, जिला महासचिव सुनील धाकड़, राजेश अस्तोलीया, NSUI के विभिन्न पदाधिकारी, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक शुभम भीमावत, किशोर शर्मा, दीपक धाकड़, छात्र नेता भंवर सिंह शक्तावत, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *