मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किए श्री द्वारकाधीश जी के दर्शन, साथ रहे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा और विधायक दीप्ति महेश्वरीराजसमंद।

कांकरोली से रवि कुमार जैन की रिपोर्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा आज राजसमंद दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री द्वारकाधीश जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बेरवा और राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति महेश्वरी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आमजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने राजसमंद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से सीधा संवाद भी किया

मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क और विकास संवाद का भी प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *