चंद्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार
गंगरार सोमवार को राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान का उपखंड स्तरीय समापन समारोह सोमवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विकास अधिकारी देवीलाल बलाई ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी चल रही है। इस अवसर पर विकास अधिकारी देवीलाल बलाई ने ग्रामीणों से योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कला जत्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी देवीलाल बलाई, नायब तहसीलदार, जीएसएस अध्यक्ष बाबूलाल बालोटिया ,पूर्व सरपंच अशोक जैन ,भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शांतिलाल माली, प्रशासक प्रतिनिधि बालकृष्ण शर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल लखारा सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं
ग्राम स्तरीय अधिकारी ,कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
















