बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे

चित्तौड़गढ़। बजरंग दल द्वारा आयोजित होने वाले शौर्य प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह शिविर 19 मई से 26 मई तक चित्तौड़गढ़ के भोई खेड़ा में आयोजित किया जाएगा। शिविर में युवाओं को राष्ट्र सेवा, संगठन, अनुशासन एवं शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाएगा।

विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक और जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने शिविर स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव एवं संगठनात्मक संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करेगा।

तैयारियों को अंतिम रूप देने में विभाग संयोजक योगेश दशोरा, जिला संयोजक मनोज साहू, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा, गोपाल छिपा, पंकज जीनगर, बबलेश शर्मा, दिलीप जोशी, हीरा लाल भोई महावीर किर जयंत उपाध्याय अंकित सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रहेगी और युवाओं को इसमें शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *