अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज का संभाग स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह अनगढ बाबजी मे सम्पन्न

अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज का उदयपुर संभाग स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह अनगढ बावजी मे चितौडगढ सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने की, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी,भाजपा मगलवाड मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गाडरी भुतखेडा रहे
इस अवसर पर गाडरी समाज की 400 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर गाडरी समाज ने अहिल्याबाई होल्कर को राजस्थान के पाठ्यक्रम मे शामिल करने की मांग की, इस अवसर पर कक्षा 10 मे संभाग स्तर पर पुजा गाडरी भीलवाडा प्रथम, नीलम गाडरी मावली द्वितीय, प्रियांशी गाडरी तृतीय रही, कक्षा 12 मे संभाग स्तर पर प्रकाश गाडरी भीण्डर प्रथम, सोनु गाडरी झाडोल द्वितीय, सावरी गाडरी लुहारिया तृतीय रहे, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओ को 1100/ नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, कार्यक्रम मे कन्हैयालाल सुखवाडा अग्निवीर सैनिक, राहुल गाडरी का सम्मान किया गया, कार्यक्रम मे आठवी मे A ग्रेड प्राप्त करने वाली साठ, दसवी मे 70% या
इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 130 प्रतिभाओ, बाहरवी मे 70% से अधिक प्राप्त करने वाली 160 ,नवोदय व सैनिक स्कूल मे चयनित तीन,22 राज्य या राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओ मे भाग लेने वाले खिलाडियो, 25 नवनियुक्त राजकीय कर्मचारियो सहित 400 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया,अमरा भगत सेवा संस्थान नरबदिया द्वारा किए गये बेहतरीन प्रबंधन की सभी ने सराहना की,कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग करने मुख्य सूत्रधार धनराज भाटोली बागरियान, उदयलाल बेगमणिया, शंभुलाल दोला खेडा, रतन लुहारिया,भेरूलाल खोखरिया खेडी, किशन लाल पालडी, कालुलाल बडोली घाटा, प्रकाश बोहेडा, बाबूलाल बोरखेडा, गेहरी लाल गाडरीयावास मोरवन व सुरेश गाडरीयावास मोरवन, कालुलाल डाबर,तेजपाल सुरता खेडा,कैलाश मुगाना ,कचरूलाल बासवाडा, समरथ प्रतापगढ, लालुराम साकरिया खेडी, लिमबाराम बाठेडा,घनश्याम मडा,भेरूलाल बाठोडा जगदीश मंडफिया,कैलाश रूदडी,कैलाश आकोला गढ, छोगालाल गाडरीयावास, देवीलाल शारीरिक शिक्षक गाडरीयावास मोरवन, शंकरलाल जेवाना, रामलाल कानोड, डुगरलाल डुगरपुर, धनराज राजपुरा, भेरूलाल खायडा,कालुलाल मेवाडा गायरी करसाना जिला मीडिया प्रभारी चितौडगढ, कालुलाल गरदाना का सम्मान किया गया,
कार्यक्रम को चितौडगढ सांसद सीपी जोशी कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी,मंगलवाड भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल भुतखेडा ,करेडिया सरपंच कालुलाल फलासिया, बाबरमल ईडाणा माता, नारायण लाल ईडरा, शम्भु लाल जिला परिषद सदस्य, डॉक्टर कचरूलाल बासवाडा जिलाध्यक्ष, घनश्याम महुडिया प्रदेशाध्यक्ष, शिवा लोहारिया, भेरूलाल खायडा भीलवाडा जिलाध्यक्ष, मिटठूलाल रेबारी पुर्व जिला शिक्षा अधिकारी, शंकरलाल झाडोल जिलाध्यक्ष उदयपुर ने संबोधित किया,अमरा भगत सेवा संस्थान नरबदिया के सभी सदस्यो ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे भरपुर सहयोग किया ।उदयपुर जिलाध्यक्ष शंकरलाल ने 2026 का संभाग स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह उदयपुर मे करवाने की घोषणा की,अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालुलाल सोहन खेडा ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन धनराज भाटोली बागरियान व बाबूलाल बोरखेडा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *