सांवलिया सेठ के भंड़ार से एक करोड़ 55 लाख रूपयें राशि भंड़ार निकाली

भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल पर चौवदस गुरूवार के दिन सांवलियाजी सेठ की पुजा अर्चना कर श्री सांवलियाजी सेठ भंड़ार खोला गया पर आप जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल औझा ने बताया कि सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना कर भगवान सांवरिया सेठ का भंड़ार खोला गया जिसमें भंड़ार से कुल राशि 84लाख 71 हजार 395 रूपये की राशि भंड़ार से प्राप्त हुई ऑनलाइन कार्यालय में भेट राशि 70 लाख 65 हजार 345 रूपये की राशि प्राप्त हुई दोनों की कुल राशि 1 करोड़ 55 लाख 37 हजार 340 रूपये की राशि प्राप्त हुई है सांवलियाजी मंदिर के चतुर्दशी को प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद भगवान सांवलिया सेठ का दानपात्र खोला गया उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा की उपस्थिति में खोला गया। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि इस बार भगवान सांवलिया सेठ का दान पात्र भंडार गणना में प्रथम राउंड की गणना की अवसर पर मंदिर मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी, महेश कुमार भट्ट,
रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, महेश भट्ट, जीएल. मीणा, रामेश्वर लाल, भेराजी, श्यामलाल टेलर, बैंक ऑफ बड़ौदा, आइसीआइसीआइ और राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक बानसेन के कर्मचारी व मंदिर कर्मचारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *