निजी विद्यालय संचालकों की विधायक से बड़ी मुलाकात

राजसमंद के आमेट से प्रेम सिंह सिसोदिया की खबर

आमेट-राजसमंद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निजी विद्यालय संचालकों ने स्थानीय विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

निजी विद्यालय संगठन ने RTE के लंबित भुगतान को तुरंत जारी करने, हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी भुगतान लागू करने और यूनिट कॉस्ट बढ़ाने की मांग रखी। इसके साथ ही 5वीं बोर्ड शुल्क और ड्रेस कोड में संशोधन, 181 हेल्पलाइन के दुरुपयोग पर रोक और खेल आयोजनों के बकाया भुगतान की भी बात कही गई।

संचालकों ने निजी स्कूलों के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला संरक्षक लालसिंह झाला, जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान और जिला सचिव डॉ. गिरीश पालीवाल सहित कई सदस्य शामिल रहे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराया जाएगा।

इस मुलाकात को लेकर निजी विद्यालय संचालकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *