लालगंज में व्यापार मंडल का भव्य स्वागत, नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन

3 मई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के लालगंज आगमन पर क्षेत्रभर में भव्य स्वागत किया गया। बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी के नेतृत्व में चुरुवा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत हुआ, वहीं गुरुबख्श गंज में लाला गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया।

लालगंज सीमा पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान लालगंज के युवा व्यापारी शुभम पांडे के नए प्रतिष्ठान “नेचुरेक्स एनर्जी सॉल्यूशन” का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रैनी, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, बछरावां महामंत्री अंजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश सोनकर सहित लालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *