डूंगला प्रेस रिपोर्टर
प्रवीण कुमार मेहता
भामाशाहों का किया अभिनंदन, मंत्री बोले – अच्छे कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे।
डूंगला (03 मई 2026): राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री तथा बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गौतम दक ने रविवार को एलवा माता मंदिर परिसर में समस्त चौखला मेघवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री श्री दक के करकमलों द्वारा श्री एलवा माता मेघवाल समाज छात्रावास। भवन एवं सराय का भव्य उद्घाटन किया गया।
साथ ही परिसर के निर्माण में योगदान देने वाले सभी भामाशाह कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी समारोह में किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री का संबोधन-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री गौतम दक ने अपने भाषण की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयघोष से की। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास भवन के निर्माण में जिन भामाशाहों ने योगदान दिया, उनका कर्तव्यनिष्ठा के साथ सम्मान किया जाना चाहिए।
मंत्री ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में पांचवीं से आठवीं तक के स्कूल भैरों सिंह शेखावत की सरकार में बने, जबकि आठवीं से 12वीं तक के स्कूल वसुंधरा राजे की सरकार में बने। बड़ीसादड़ी व डूंगला में राजकीय महाविद्यालय भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने हैं जिनका भवन अभी निर्माणाधीन हैं इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।साथ ही श्री दक ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों की जिम्मेदारी वह खुद लेंगे और उनको आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज को राष्ट्रवाद की भावना से आगे बढ़कर बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अच्छे कामों के लिए कभी भी धन की कमी नहीं आने देंगे। समाज की खेल प्रतिभाओं को भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
मंत्री श्री दक ने पंचायती राज में आरक्षण लागू कर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दिया। उन्होंने समाज से अपील की कि कुरीतियों को दूर कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।
घोषणाएं
बच्चों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी व किताबों पर 1 लाख रुपये की घोषणा।
निकुंम्भ मंदिर के विकास के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा।
स्वागत का भव्य आयोजन-
समाज जनों ने मंत्री महोदय का घोड़े पर बिठाकर जुलूस निकालकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाकर स्वागत किया। साथ ही सभी चोखला मेघवाल समाज के पंचों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मानक चंद्र मेघवाल (अध्यक्ष, सराय निर्माण समिति) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगाराम बोहेड़ा (अध्यक्ष, आयोजन समिति), नारायण व्यास (अध्यक्ष, एलवा माता विकास समिति) सहित नरेंद्र सिंह भुरकिया, मुकेश खटीक, भेरूलाल गायरी, मांगीलाल जनवा, तुलसीराम शर्मा, नेमीचंद भाट्ट, हीरालाल रावत, प्रकाश जाट, बाबूलाल गायरी, पहलवान सालवी, श्याम गुर्जर, सोहनी देवी मीणा सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
















