मंत्री श्री दक का देवीपुरा में किया स्वागत! सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने किसानों को दी बड़ी राहत की जानकारी, शमशान रोड के लिए की ₹5 लाख की घोषणा।*
“राजस्थान में गेहूं ₹2735 पर खरीद, हर 15 किमी पर नया अस्पताल” – मंत्री का विकास का मंत्र, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया स्वागत।
डूंगला -14 अप्रैल ,डूंगला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत देवीपुरा में मंगलवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का आगमन हुआ। ग्रामवासियों ने मंत्री जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सड़क पर उतरते ही कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उन्हें माला पहनाकर भावुक कर दिया।स्वागत के उपरांत मंत्री महोदय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे देश में सबसे ज्यादा किसान सम्मान निधि की राशि सहकारिता के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही है। राजस्थान में गेहूं की खरीद सबसे ऊंचे समर्थन मूल्य ₹2735 प्रति क्विंटल पर हो रही है, जो पूरे देश में कहीं नहीं हो रहा है।”मंत्री जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “चाहे मंगलवाड हो, डुंगला हो, बोहेड़ा हो या बड़ी सादड़ी – पूरे क्षेत्र में हर 15 किलोमीटर के दायरे में नये अस्पताल भवन बन रहे हैं। यह हमारे विकास-आधारित विचारधारा का सजीव प्रमाण है।”

इस दौरान माननीय मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने देवीपुरा में शमशान रोड निर्माण के लिए ₹5 लाख रुपये की घोषणा की, जिस पर ग्रामीणों ने तालियों से स्वागत किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूरन अहीर, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, उप प्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भुरक्या, देवीलाल जी जणवा ,मदन जणवा, तुलसीराम ,गोपाल भट्ट, श्रीपाल जणवा, मुकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
















