गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
“गो माता को सम्मान दिलाने हेतु ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का आगाज़”
गंगरार तहसील के पुठोली , सुवानिया,चौगावाड़ी, गोवलिया, लालास, आजोलिया का खेड़ा, कुंवालिया, तुंबडिया,
साडास, रघुनाथपूरा मे बैठक का आयोजन रखा गया सभी ग्रामपंचायत स्तर पर गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक श्री 1008 अनुज दास जी महाराज (मुंगाना धाम) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुई बैठक में संतों, गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता और नंदी बाबा के सानिध्य में संचालित होगा। बैठक में उपस्थित संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोसवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर संतो के सानिध्य में प्रार्थना पत्र तहसीलदार जी को दिया जाएगा एवं प्रार्थना पत्र के द्वारा सरकार से आग्रह किया जाएगा कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों पर कठोर दंड इसके अलावा भी गौ माता के हित में अनेक कानून के मुख्य बिंदु को रखा जाएगा

गैरराजनीतिक स्वरूप में होगा अभियान:
गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सयोजक गौरव सोमानी ने बताया की अभियान पूरी तरह अहिंसक रहेगा, इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा या राजनीतिक स्वरूप नहीं होगा। कोई भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान का प्रतीक केवल नंदी महाराज और गौमाता का चित्र होगा।
















