देवली शनिमहाराज के दो दिवसीय मेले का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

डूंगला प्रेस रिपोर्टर
प्रवीण कुमार मेहता

डूंगला- निकटवर्ती धार्मिक स्थल देवली शनि देव मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशाल मेले का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। यह बता दे की मेले का उद्घाटन 12 अप्रैल को किया गया था वही समापन 13 अप्रैल को हुआ। मेले की कार्य विधि को लेकर शनि देव मंदिर निर्माण समिति के सचिव एवं पूर्व प्रधान कनक मल दक (हाकम) ने बताया कि विभिन्न आयोजनो के के साथ मेले का आगाज हुआ। मेले के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता पूरणमल अहीर भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगला ने

की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भेरूलाल गायरी मंडल अध्यक्ष मंगलवाड़, नरेंद्र सिंह भुरकिया जिला उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व प्रधान ,श्यामलाल नागौरी पूर्व सरपंच, नारायण लाल व्यास गरावला, लाल सिंह रावत प्रशासक प्रतिनिधि, हीरालाल मीणा प्रधान प्रतिनिधि, रामेश्वर लाल कुमावत बिलोट, तुलसीराम शर्मा मंडल अध्यक्ष बड़ी सादड़ी, राधेश्याम शर्मा बाबूलाल गायरी , अम्बालाल पाटीदार के साथ पंच, प्रशासक थे। कार्यक्रम का आगाज भगवान शनि देव की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ । अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत सम्मान मेला कमेटी की ओर से साफा ऊपर ना पहना कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मेले को लेकर बताया कि उक्त आयोजित मेला दिन पर दिन ख्याति प्राप्त करता हुआ भव्य रूप ले रहा है। वही उनके द्वारा बताया गया कि विकास के कार्यों की चर्चा करें तो चिकारड़ा से डूंगला दो लाइन सड़क शनिदेव पालोद सड़क मंगलवाड, डूंगला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय निर्माण कार्य प्रगति पर है । किसानों के हित की बात करें तो किसानों को रात्रि में दिक्कत नहीं हो खेतों में पानी देते समय उसके लिए 2027 तक दिन में लाइट दी जाएगी इसकी घोषणा की गई। वही किसान सम्मन निधि से किसानों को मिलने वाले लाभ का विस्तृत चर्चा की वही बताया कि पहले 9000 मिल रही थी वही 12000 की \

घोषणा राज सरकार द्वारा की गई । राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जिसमें एमएसपी गेहूं के लिए 2735 सरकार द्वारा तय किया गया है । इसके साथ ही पिराना क्षेत्र में ऐनिकट निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से चार-पांच करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके बनने के बाद क्षेत्र के हजारों एकड़ भूमि पर सेज मिलने से कुए लबालब भरे रहेंगे । इसके साथ शनि देव मेला परिसर को व्यवस्थित सुसज्जित बनाने के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की गई । इस मौके पर मोदी सरकार के साथ भजनलाल सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनके द्वारा क्षेत्र में हर प्रकार से विकास की गंगा बहाई गई है । मेले में उपस्थित सभी जन समुदाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके साथ सरकार विकास के लिए तत्पर है । जिस क्षेत्र में जिस चीज की कमी है वह मुझ तक अवगत कराए। मेले के दूसरे दिन 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर प्रदीप कुमार थे। गायक कलाकार के रूप में प्रसिद्ध नागदा , कॉमेडी कलाकार जस्सू भाई ,डांसर रेखा मेवाड़ा ,सोनू शेखावाटी, अनोखी राजस्थानी, सोनू सैनी ,आरोही नायक, हंसा रंगीली, राखी रंगीली ,राधिका कोटा अपनी कला का जलवा दिखाते हुए मेले में आये ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ बालक बालिकाओं का भरपूर मनोरंजन करते हो यादगार छाप छोड़ी । मेले में आए दुकानदारों के साथ झूले चकरी मनोरंजन के विभिन्न साधनों का ग्रामीणों ने जमकर उपयोग किया वही विभिन्न प्रकार की स्टालों पर भी भीड़ लगी रही। मेले में चप्पे चप्पे पर पुलिस व्यवस्था होने से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और व्यवस्थित बनी रही । महिला कांस्टेबलों का व्यवस्था में योगदान बना रहा। इस मौके पर यातायात व्यवस्था भी माकूल बनी रही। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया कार्यक्रम के मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामलाल डांगी पूर्व सरपंच पालोद सचिन कनक मल दक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुलमी के साथ कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे। जिन्होंने मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी थी। कार्यक्रम का संचालन भगवती लाल बाबेल ने किया। मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए बिजली पानी के साथ प्लॉट की निशुल्क व्यवस्था मेला कमेटी द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *