डूंगला से प्रवीण मेहता की रिपोर्ट
डूंगला बार एसोसिएशन, कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मन्त्री गौतम दक एवं अति विशिष्ठ अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं मानवाधिकारआयोग के सदस्य रामचंद्र सिँह झाला रहे, नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई एवं सभी को बधाई दी सहकारिता मन्त्री गौतम दक ने शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा

अधिवक्ताओं का देश और समाज के विकास में अहम योगदान रहा है। लोकहित एवं लोककल्याण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बार एसोसिएशन, डूंगला भी सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के भाव के साथ आगामी समय में और अधिक प्रखरता के साथ कार्य करेगी। शपथ ग्रहण समारोह मै डूंगला, बड़ीसादड़ी एवं मंडफिया के अधिवक्ताओ ने भाग लिया, समारोह मै डूंगला एवं बड़ीसादड़ी के न्यायिक अधिकारियो एवं प्रशासनिक अधिकारियो कि उपस्थिति रही

















