छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा
12 बजे की बात है कि मुझ प्रार्थी का भतीजा अंकुश उर्फ पप्पु पिता मदन लाल गुर्जर उम्र 16 वर्ष निवासी पनावला पुलिस थाना सुहागपुरा वाला उसके खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। अंकुश के साथ शान्तिलाल व रूद्राक्ष निवासीयान पनावला तीनों खेत पर मोजुद थे कि वहां अप्रार्थीगण गेंन्दराज उर्फ बाबु पिता गलजी, लच्छीराम पिता कमजी, गणेश पिता रामा जाति मीणा सभी निवासीयान बिलडी पुलिस थाना सुहागपुरा व इनके साथ 4-5 व्यक्ति और थे जिनके नाम ज्ञात नहीं इन लोगों के हाथ में बन्दुके थी, अप्रार्थीगण सुअर व नीलगाय का शिकार करते हुए मुझ प्रार्थी के भतिजे अंकुश के खेत में घुस गये अप्रार्थीगणों ने तीन गोलीया चलाई जिसमें से दो गोली सुअर के लगी एवं एक गोली मेरे भतीजे अंकुश के सिर के बिच में आकर लगी गोली लगने के कारण से मेरा भतीजा अंकुश निचे गिर गया एवं अंकुश के सिर से काफी खुन बह रहा था एवं अंकुश बेहोश होकर निचे पडा हुआ था। अंकुश को बेहोशी की हालत में सिर से खुन निकलते हुए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ लेकर गये। अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई है आदि । गेन्दराज व मांगीलाल की इत्तलानुसार 02 टोपीदार बंदुक एक नाल व 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई। एवं अब तक के अनुसंधान से मामले हाजा मे कूल 03 टोपीदार बंदुक एक नाल व 02 मोटरसाईकिले हीरो स्पलेण्डर प्रो को बरामद किया जाकर कुल चार अभियुक्तगण 01. गणेश पिता रामलाल जाति मीणा उम्र 48 साल 2. लक्ष्मण उर्फ लछिराम पिता कमजी जाति मीणा उम्र 34 साल 3. गेन्दराज पिता गलजी जाति मीणा उम्र 45 साल 4. मांगीलाल पिता कारूजी जाति मीणा उम्र 47 साल सभी निवासीयान बिलडी पुलिस थाना सुहागपुरा जिला प्रतागपढ राज. को गिरफतार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
















