चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ में चंदेरिया थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक टेम्पो और मारुति स्विफ्ट कार जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान 4 आरोपियों—धनराज, राजेश पारीक, प्रहलाद जायसवाल और भीमराज मीणा—को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *