एलवा माता पहाड़ी पर स्थित गोरखनाथ मंदिर में नवनिर्मित धर्मशाला का लोकार्पण हुआ

डूंगला प्रेस रिपोर्टर
प्रवीण कुमार मेहता

डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी , इस पुनीत कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि 5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए। वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे कणी वात री कमी लागे तो मने याद करजो। वणी ने पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह,
जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *