चित्तौड़गढ़ में काली फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, दुकानदारों को नोटिस

चित्तौड़गढ़ में यातायात पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को चलाए गए इस अभियान के तहत शहर में संचालित कार डेकोरेशन और एसेसरीज दुकानों की जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी वाहन पर प्रतिबंधित काली फिल्म नहीं लगाई जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी सरिता सिंह और यातायात पुलिस उप अधीक्षक शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन में की गई।

पुलिस टीम ने शहर की विभिन्न कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों का निरीक्षण कर प्रोपराइटरों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में काली फिल्म लगाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों पर केवल नियमों के अनुसार ही फिल्म लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *