डूंगला रिपोर्टर
प्रवीण कुमार मेहता
आबकारी आयुक्त उदयपुर के द्वारा चलाए जा रहा है विशेष अभियान की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रदीप सिंह सांगावत के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित व सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल चित्तौड़गढ़ जगदीश विश्नोई के निकट सुपरविजन में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार मध्य रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर होटल देवनारायण के पास राति मंगरी पर बनी दुकानों की तलाशी करने पर प्रकाश चंद्र के कब्जेशुदा दुकान में 8 प्लास्टिक के ड्रमों में 200-200 लीटर स्प्रिट होकर कुल 1600 लीटर स्प्रिट बरामद कर अभियुक्त प्रकाश के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वृत बेगु मदनलाल गुर्जर, वृत चित्तौड़गढ़ अब्दुल जावेद, वृत कपासन नंद किशोर, प्रहराधिकारी आबकारी थाना निंबाहेड़ा हेमराज जाट, आबकारी थाना डूंगला मन बाग सिंह एवं समस्त ईपीएफ जाप्ता चित्तौड़गढ़ द्वारा यह कार्रवाई की गई है
















