चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है।
मंगलवाड़ थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (1) के अंतर्गत एक आरोपी की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। इस संपत्ति में भूमि और होटल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज थे, जिनकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी की संपत्ति को अवैध कमाई से अर्जित पाया गया।
मामले में सक्षम प्राधिकरण SAFEM (NDPS Act), दिल्ली द्वारा सुनवाई के बाद संपत्ति फ्रीज करने का स्थाई आदेश जारी किया गया। इसके तहत करीब 1.2081 हेक्टेयर जमीन और होटल को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज
















