डूंगला, 3 मई- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्रामीणों को उनके हितों से जोड़ने के उद्देश्य से रथ यात्रा का आगमन आज डूंगला मुख्यालय पर हुआ। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक से भाग लिया। इस दौरान रथ का विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मंत्री श्री दक का संबोधन मंत्री गौतम कुमार दक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, “पिछले 5 वर्षों की तुलना में हमने मात्र 2 वर्षों में इतना विकास कार्य किया है, जिसका लाभ सीधे जन-जन तक पहुंच रहा है।”

मंत्री ने रथ यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इसका मुख्य मकसद ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है।
साथ ही इस दौरान कला जत्था प्रभारी कालू लाल गाड़री के नेतृत्व में कलाकारों ने भजन, संगीत तथा नृत्य-नाटिका के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। जनता ने इस प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और सरकार की योजनाओं की सराहना की।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।
कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे:अधिकारी:ईश्वरलाल खटीक – उपखंड अधिकारी, डूंगला
गुणवंत माली – तहसीलदार
दुर्गा प्रसाद कुमावत – विकास अधिकारी
अन्य उपखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी..
जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित अतिथि:पूरणमल अहीर – मंडल अध्यक्ष, डूंगला
मुकेश खटीक – पूर्व प्रधान
बगदी बाई मीणा – पूर्व प्रधान
हीरालाल मीणा, लालसिंह मीणा – सामाजिक कार्यकर्ता
सोवनी बाई – प्रशासक
श्यामलाल नागौरी – पूर्व सरपंच
रणजीत सिंह – पूर्व उप प्रधान
नरेंद्र सिंह भुरकिया, डालू गायरी, बगदीराम गायरी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह रथ यात्रा पूरे क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए निकाली गई है, जिसमें आगे अन्य गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
















