आंधी से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर जिले के आंधी क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां टोडा मीणा गांव में कच्ची (छोटी) ज्वार खाने से 4 गायों की मौत हो गई, जबकि 3 गायों की हालत गंभीर हो गई थी।
सूचना मिलते ही जमवारामगढ़ और आंधी क्षेत्र के गौ सेवक एवं गौ रक्षक टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और घायल गायों का उपचार शुरू करवाया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और समय रहते इलाज कर तीनों गायों की जान बचाई गई।

विशेषज्ञों के अनुसार इस समय छोटी ज्वार जहरीली हो जाती है, जिसे खाने से गायों का सांस रुक जाता है और यह जानलेवा साबित होती है।
मृत गायों को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया गया। इस पूरी घटना में गौ सेवकों की तत्परता और निस्वार्थ सेवा भावना एक बार फिर सामने आई, जिन्होंने समय पर पहुंचकर बड़ा नुकसान होने से बचाया।
















