किसानों को मिलेगा संतुलित पोषण और जैविक खेती का संदेश

लवाण. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में खेत की मिट्टी को स्वस्थ बनाए रखने और फसलों के लिए संतुलित पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में ‘आपणो खेत-आपणी खाद’ अभियान 6 अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो 30 अप्रैल तक चलेगा।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक, प्राकृतिक एवं संतुलित खेती की ओर प्रेरित करना है, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन में गुणवत्ता के साथ वृद्धि हो सके।
सहायक कृषि अधिकारी लवाण काजल मीणा ने जानकारी दी कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कृषक गोष्ठियां, रात्रि चौपाल, प्रभात फेरियां और स्लोगन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय स्कूलों और संस्थानों में संतुलित खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और अन्य जैव उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *