लवाण .भारतीय जनता पार्टी मंडल लवाण द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रथम दिवस ग्राम पंचायत जैलमपुरा में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जोश देखने लायक रहा।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला, मंडल प्रभारी मंजूलता जाटव, विजय बेरवा, द्वारका प्रसाद छौकरवाड़ा एवं कमलेश जोशी उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, कार्यप्रणाली तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
लवाण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
















