लोकेशन: लवाण
जिला: दौसा
रिपोर्टर: लक्ष्मण सिंह गहलोत
लवाण .माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय की बालिका साक्षी शर्मा, पुत्री संतोष शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ग्राम पंचायत खानपुरा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य शर्मा, पुत्र मुकेश कुमार शर्मा ने 85.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विशेष बात यह रही कि दोनों ही विद्यार्थी साधारण एवं गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
















