सुहागपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 कार्टन अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़: जिले के सुहागपुरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के बड़े जखीरे को पकड़ा है। पुलिस ने 38 कार्टनों में भरी अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा और बियर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी मनीष वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रतनपुरिया गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिन्द्रा मेजर 4x जीप (आरजे 09 यूए 2147) को रोका।

जीप की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली। पुलिस ने 17 कार्टन किंगफिशर बियर, 1 कार्टन टुबोर्ग बियर, 16 कार्टन किंगफिशर बियर केन, 50 पव्वे रॉयल स्टेग व्हिस्की, 20 पव्वे एमसीडी नंबर वन व्हिस्की और 71 पव्वे मिरिंडा केम्पा देशी मदिरा बरामद की।

पुलिस ने मौके से राहुल मीणा (25) निवासी हाट सालमगढ़ थाना प्रतापगढ़ और राकेश मीणा (23) निवासी सियाखेड़ी थाना धोलापानी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त जीप को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *